युवक पर हमले के विरोध में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर स्थित शिव मंदिर में दलित युवक सागर पर पुजारी कन्हैया गिरी द्वारा हमला कर पैर तोड़ने के मामले में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने कड़ा आक्रोश जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी अमृत जैन से मुलाकात कर आरोपी पुजारी पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुजारी नशेखोरी में लिप्त है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मंदिर की समिति में सभी वर्गों के सदस्यों को शामिल करने की बात कही। साथ ही, मंडी थाने में बंद दलित समाज के युवक को तुरंत रिहा करने पर सहमति बनी। मोहन प्रजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.