बरेली, मार्च 31 -- आंवला। नगर के मोहल्ला अनपुरा में दवा लेने गए एक युवक पर दबंगों ने लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवकों को भी पीटा गया। मौके पर भीड़ आ जाने पर हमलावर अपनी दो बाइकें छोड़कर भाग गये। ​ मोहल्ला अनपुरा के साालिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई रिहान 26 मार्च की रात करीब आठ बजे मोहल्ले के ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पास से गुजर रहे शानू और फैजान ने जब उसे बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन्हे भी मारा। शोर मचाने पर लोगों के आ जाने पर हमलावर अपनी दो बाइकें मौके पर छोड़ कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ह...