मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- बुढ़ाना। गांव अटाली निवासी एक युवक का रास्ता रोककर हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उचालान कर दिया है। गांव अटाली निवासी मांगेराम पुत्र मगना ने 4 अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुहैल उर्फ सिकन्दर पुत्र शहजाद निवासी गांव हरसौली थाना शाहपुर, उस्मान व अनस पुत्रगण शमशाद व मोनिस पुत्र शहजाद निवासीगण कस्बा बुढाना ने धारदार हथियार व लोहे की रोड आदि से उसके पुत्र अमित का रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौज की ओर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस में ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुहैल उर्फ सिकन्दर, उस्मान, अनस व मोनिस को बड़ौत मार्ग पर बिटावदा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...