रुडकी, फरवरी 24 -- झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा-गुरुकुल मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ग्राम इब्राहिमपुर निवासी राहुल पर हॉकी, डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। घटना ग्राम कोटवाल आलमपुर के पास हुई। शोर सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल राहुल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना कार्यवाहक प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि घायल के भाई नीटू सिंह की तहरीर के आधार पर रोहित, मनीत, प्रदीप, चीनू, सोक्का, तनुज और राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.