अयोध्या, जून 4 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बजाजा में तीन लोगो ने मिलकर एक युवक की पिटाई की। जिससे वह लहूलुहान हो गया। युवक की पिटाई होते समय मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। बजाजा क्षेत्र के अतिव्यस्ततम मार्ग में एक है। यह जिले एक प्रमुख व्यापारिक केन्द्र भी है। यहां मारपीट की घटना लोगो में चर्चा का विषय बन गई। मौके जब पुलिस पहुंची तब तक घायल जा चुका था। स्थानीय लोगो के अनुसार इस तरह की मारपीट यहां होती रहती है। घायल युवक बता रहा था कि उसने यहां किसी के यहां काम किया था। काम के बाद वह अपना रुपया मांग रहा था। इसको लेकर उसकी पिटाई की गई। चौकी प्रभारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...