गोरखपुर, अप्रैल 22 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव में 19 अप्रैल की शाम युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मिथुन के अनुसार गांव के विनय, हनुमान, दिनेश व गिरीश ने फावड़ा-डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव में पहुंचे उसके भाई को भी चोटें आईं। घटना के दौरान पीड़ित का मोबाइल भी गायब हो गया। हरपुर बुदहट पुलिस ने मंगलवार को चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...