समस्तीपुर, जून 23 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, चाकू से हमला करने और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित गांव के ही उमेश महतो के पुत्र हरीश कुमार (28) ने दिए आवेदन में बताया है कि 19 जून की रात करीब 10 बजे गांव के ही एक युवक के फोन करने पर वह स्कूल के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद चार-पांच लोगों ने अचानक उस पर लात-घूंसों, बेल्ट और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में पांच घायल, चार पर हुआ मुकदमा मारपीट के दौरान एक आरोपी ने जान मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसके सिर और पैर में चोट लगी। वहीं एक आरोपी ने पिस्तौल सटाकर धमकाया। पीड़ित का आरोप ह...