रायबरेली, मार्च 17 -- ऊंचाहार। सवैया हसन गांव निवासी मोहम्मद इस्तिखार (35) मंगलवार की शाम सवैया तिराहा स्थित एक होटल पर बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के युवक ने किसी धारदार हथियार से पीछे से सिर पर हमला कर दिया और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...