गाज़ियाबाद, मई 8 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में दुकान से सामान लेने गए युवक के साथ मारपीट की गई। अशोक विहार कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह छह मई को दुकान पर सामान लेने गए थे। दुकान पर खड़े युवक से कहासुनी हो गई। युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लोहे के सरिये और डंडे से हमला कर दिया। इससे उनके दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई और पैर में भी काफी चोट आई। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...