छपरा, मई 27 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर पानी टंकी निवासी एक युवती ने इसुआपुर थाना में आवेदन देकर आतानगर गांव निवासी अर्जुन कुमार पर शादी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि अर्जुन कुमार से उसकी ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमाशादी का वादा और ठगी दोस्ती के बाद दोनों करीब एक वर्ष तक संबंध में रहे। इसी दौरान आरोपी ने मकान निर्माण के नाम पर उससे 40 हजार रुपये ले लिए तथा मकान बनने के बाद शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। पीड़िता का यह भी कहना है कि जब वह आरोपी के घर पहुंची तो परिवार के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देकर उसे भगा दिया। युवती ने थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मां...