काशीपुर, अप्रैल 21 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। एक महिला ने एक युवक पर उसकी विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज। कुंडा क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री का विवाह मुरादाबाद में हुआ था। अब उसका दो वर्ष का पुत्र भी है। किन्ही कारणों के चलते उसकी पुत्री पिछले 6 माह से उसके घर पर रह रही है। 17 अप्रैल की सुबह लगभग सुबह 10 बजे उसकी पुत्री अपने पुत्र के साथ घर से गायब हो गई। आरोप है कि उसकी बेटी को गांव का ही युवक ले गया है। यह भी पढ़ें- युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- परिजनों की गैरमौजूदगी में युवती लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...