गौरीगंज, मार्च 27 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के खौपुर गांव निवासी कल्लू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही लालचन्द्र ने पुरानी बातों को लेकर उनके पुत्र रमेश कुमार पर लाठी से हमला कर दिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए रमेश के सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल रमेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.