प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में हिस्से के विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रामदीन सरोज ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि हिस्सेदारी के विवाद को लेकर उसके भतीजे ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया। घायल रामदीन सरोज ने पट्टी कोतवाली में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिं...