फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- नवाबगंज। पत्योरा गांव में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इससे युवक घायल हो गया।एक युवक सब्जी खरीदने गया था तभी वहां पर कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...