युवक पर लाठी-डंडों से हमला, महिला भी घायल
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी भाभी को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुलवरिया बाईपास निवासी राजेश सोनी ने तहरीर देकर बताया कि 27 मई की रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठकर मोबाइल फोन पर पारिवारिक बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही संदीप वर्मा, राजेश पाल और रमन पाल लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने राजेश सोनी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी भाभी काजल सोनी को भी आरोपियों ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.