लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- शहर के विकास चौराहा पर एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। शहर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अनूप गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष बताए जा रहे हैं,उनका कहना है कि वह विकास चौराहा पर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान सचिन गुप्ता पुत्र दिनेश चंद्र गुप्ता निवासी भारत भूषण कॉलोनी, संजीव गुप्ता, सनी गुप्ता पुत्र दिनेश चंद्र गुप्ता, हिमांशु गुप्ता (सनी) पुत्र उमेश गुप्ता और दिनेश गुप्ता पुत्र शंभू दयाल गुप्ता वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान जब उसने बचाव में डंडे को रोकने का प्रयास किया तो उसकी उंगली में च...