काशीपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने नाबालिग युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि बीते 31 मार्च को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को एक गांव निवासी नाबालिग युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...