रायबरेली, अप्रैल 15 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस को दिए गए श्किायती पत्र में युवती की मां ने आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक एक युवक उसके घर में घुस आया और खुद को उसके पति का परिचित बताकर पीड़िता की पुत्री का हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि वह युवती को मानिकपुर से भागकर आने का झूठा आरोप लगाते हुए जबरन बाइक पर बैठाने लगा। युवती के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- बेनीगंज में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया और उसे थाने ले गई। ग्...