युवक पर लगाया किशोरी के अपहरण का आरोप, परिजनों ने धमकाया
कानपुर, जून 30 -- चकेरी। एक महिला ने आरोप लगाया है कि इलाके का एक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को ले गया है। इस पर उन्हें जानकारी हुई तो पीड़िता ने आरोपित के परिजनों से शिकायत की। परिजनों ने उल्टा महिला को ही धमकाया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपहरण का आरोप लगाकर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार, 16 वर्षीय बेटी 28 जून की देर रात करीब एक बजे घर से बिना बताए चली गई। इसके बाद उन्हें पता चला कि बेटी से इलाके का आरोपित विशाल मोबाइल से बात करता था। इसके बहकावे में आकर उनकी बेटी आरोपित के साथ चली गई। आरोप है कि जब आरोपित विशाल के परिजनों से शिकायत की तो उन लोगों ने भी उल्टा उन्हें ही धमकाया। इसके बाद उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पूछताछ कर और फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.