शाहजहांपुर, मार्च 30 -- तिलहर। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बलात्कार करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। गुरगवां गांव के अंकुर का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि पहली बार कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसने बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर बलात्कार करता रहा और रुपए ऐंठता रहा। चार फरवरी की रात करीब साढ़े बारह बजे अंकुर सिंह ने तमंचा दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.