प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- कुंडा, संवाददाता। घर पर बैठे मोबाइल चला रहे युवक पर पड़ोसी ने रंजिश में लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया लेकिन वह बच गया। दूसरा फायर भी किया तो गोली दीवार में जा धंसी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त लाइसेसी बंदूक भी बरामद कर लिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी अनिल किशोर मिश्रा का 28 वर्षीय बेटा नारेन्द्र कुमार मिश्रा बुधवार को अपने घर के सामने बैठा था। तभी पड़ोस का ही युवक अपनी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा और गालियां देते हुए जान से मारने के नियत से फायर कर दिया। नारेन्द्र के बचाव करने पर गोली दीवार से टकरा गई, तब तक आरोपी ने दोबारा फायर कर दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित नारेन्द्र की तह...