महोबा, अप्रैल 1 -- कबरई, संवाददाता। दबंगों के द्वारा खेत में काम कर रहे किसान पर फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में रैवारा गांव निवासी पीड़ित अजीत कुमार ने बताया कि 31 मार्च को वह अपने भाई अरुण, पिता बलवीर और चाचा रमाकांत के साथ गांव के ही विजय सिंह के खेत में चना की फसल की थ्रेसिंग करा रहा था तभी गांव के सुमित सिहं, सुभाष और भूपेंद्र, बिल्लर सिंह निवासी डहर्रा आए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर सुमित सिंह ने तमंचा से फायर कर दिया जिससे भाई अरुण के हाथ में गोली लग गई। दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। घायल भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल ...