बागपत, मार्च 9 -- रमाला। किशनपुर बराल गांव में शनिवार शाम को बराल निवासी युवक पर दो युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशनपुर बराल गांव निवासी रीता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम को उसका बेटा वरुण उर्फ गोलू बराल बस स्टैंड पर घर का सामान लेने अपने दोस्त आदित्य के साथ बाईक पर गया था। जब वे दोनों सामान लेकर घर वापस आ रहे थे तभी गांव के मुख्य चौराहे के पास ग्राम प्रधान पुत्र रितिक और विजिल निवासी एलम बाइक लेकर खड़े थे। चौराहे पर पहुंचते ही आरोपियों ने तमंचे से जान से मारने की नियत से वरुण उर्फ गोलू के ऊपर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल बाल बच गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। थाने में इसकी तहरीर दी थी। फरार आरोपी की भी गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.