रायबरेली, मार्च 2 -- कादीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्दा रायपुर में एक युवक पर फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि अच्छेलाल पाठक (38) कादीपुर कस्बे से अपने जैसे ही पहुंचे पीछे से पहुंचे हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली पीड़ित के बाएं पैर में लगी। दूसरा फायर होने से पहले अच्छेलाल घर के अंदर पहुंच कर गेट बंद कर लिए जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। गोली चलने की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस घटना को 8 फरवरी को पीड़ित के घर आई बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। सीओ विनय कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर विचार कर रही है। दोषी शीघ्र पकड़े जाएंगे। चोटहिल खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...