हापुड़, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर फरसे से जानलेवा हमला किया, घायल युवक को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव लुहारी निवासी बसरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 फरवरी को उसके बेटे जानेआलम का गांव के ही शाहरूख और इरफान, हसरत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर आरोपी बदला लेने की फिराक में थे।पीड़ित के अनुसार शाम को जानेआलम रमजान के बाद मदीना मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहा था, तभी पहले से घात लगाकर बैठे शाहरूख व इरफान ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इरफान के उकसाने पर शाहरूख ने फरसे से ताबड़तोड़ वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर...