हापुड़, मार्च 13 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन गेट के पास एक युवक पर चार आरोपियों ने हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी गंगादास ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि नौ मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घरेलू सामान खरीदने के लिए मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन के पास आया था। आरोप है कि जैसे ही वह पुलिस लाइन के गेट के पास पहुंचा, तभी चार अज्ञात युवक अचानक उसके पास आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.