रांची, मार्च 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड जयप्रकाश नगर में रहने वाले रवि यादव पर शनिवार को रात में मोटरसाइकिल से आए छह युवकों ने कातिलाना हमला किया। हमलावरों ने साथ लाए लोहे के रॉड व पंच से रवि पर हमला बोल दिया। इसी क्रम में एक युवक ने पास रखे पिस्टल के बट से विनय के सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फूट गया। हो-हल्ला होने पर मौके पर जुटे पड़ोसियों ने हमलावरों के समूह में शामिल एक युवक गौतम सिंह को धर दबोचा। इसके बाद उसे थाना ले जाया गया। मामले में जख्मी युवक का पहले सदर अस्पताल और बाद में रिम्स में इलाज हुआ। इस संबंध में रवि के भाई विनय यादव की लिखित शिकायत पर पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड में आईटीआई के पास रहने वाले निखिल सिंह, गौतम सिंह, जयप्रकाश नगर के रोबिन सिंह समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.