बिजनौर, मई 23 -- किरतपुर। तीन बच्चों की मां ने युवक पर निकाह का झांसा देकर संबंध बनाने का लगाया आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला हलवाइयान निवासी एक विवाहिता ने युवक पर निकाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और बाद में जिम्मेदारी से इंकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता थाने में जाकर बैठ गई और इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि लगभग आठ वर्ष पहले उसकी पहचान मोहल्ला निवासी एक युवक से हुई, जिसने निकाह का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। महिला का कहना है कि इस दौरान उसे बच्चे भी हुए, जिनमें से एक का गर्भपात करा दिया गया, जबकि तीन बच्चियां जीवित हैं。 यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक युवती स...