जौनपुर, फरवरी 9 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के डोभी मोहल्ला में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर एक मनबढ़ों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीएचसी सोंधी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। डोभी मोहल्ला निवासी नूरमोहम्मद का आरोप है कि उसके पुत्र 25 वर्षीय सुल्तान खान पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने से सुल्तान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार नामजद लोगों को के विरुद्ध कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...