गंगापार, मार्च 14 -- आनापुर-मंसूराबाद मार्ग स्थित एक आरा मशीन के पास अंकित पांडेय पुत्र स्व. रामनारायण पांडेय, निवासी चोवाराम का पूरा, कोराली पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने प्रवीण कुमार शुक्ल और गुण्डे नामक व्यक्ति समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...