गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित शनि मंदिर में पूजा कर बाहर आ रहे युवक पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। दिल्ली की जौहरी एंक्लेव कॉलोनी निवासी वंश बालियान 12 फरवरी को अपने दो दोस्तों कुनाल और विवेक के साथ लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित शनि मंदिर में पूजा करने आए थे। उन्होंने बताया कि जब वह बाहर निकले तो वहां मौजूद सारांश वत्स और उसके साथियों ने धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...