बलिया, मई 4 -- भीमपुरा। इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने अमित उर्फ रोहित के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हाइस्कूल में पढ़ने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसे तीन बार बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। लड़की का कहना है कि दो बार मामला पंचायत में निपट गया। हालांकि तीसरी बार वह जान से मारने की धमकी देते हुए तीसरी बार शादी करने का झांसा देकर ननिहाल लेकर चला गया। वहां पर जाने के बाद विवाह करने से इनकार कर दिया और दो मई को वापस लाकर छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...