किशनगंज, अगस्त 12 -- किशनगंज। संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में 7 अगस्त को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने पुलिस को दिए बताया है कि 6 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की चारपहिया वाहन उसके पास आकर रुकी। आरोप है कि वाहन से उतरे दो लोगों ने उसे जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और कलियागंज रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित एक सुनसान स्थान पर ले गए। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वहां उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। आवेदन में पीड़ित युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद युवती की तबीयत अचानक बिगड़ ...