अयोध्या, अप्रैल 25 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर पुलिस चौकी के रुदौली मार्ग स्थित भेलसर चौराहे पर एक पत्रकार पर दबंगों ने हमला बोल दिया। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि वादी ने आरोपितों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौराहे पर शुक्रवार शाम को भेलसर निवासी पत्रकार मो. आसिफ पुत्र मो. कमालुद्दीन पर दबंगों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमें की तहरीर के मुताबिक मो. आसिफ अपनी दुकान में विद्युत कनेक्शन लगवा रहे थे। उसी दौरान भेलसर निवासी मो. आलम पुत्र मो. असलम, शाहबाज पुत्र मो. अहमद, अरबाज अहमद पुत्र मो. अ...