हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- शिवलोक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक पर तीसरी बार हमला किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। अब युवक को रास्ते में घेरकर उसे और उसके साथी को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पांच नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...