गौरीगंज, मई 9 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र में एक युवक ने गांव के ही चार लोगों पर पिस्टल दिखाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। थौरी गांव निवासी विशाल चौबे पुत्र अनिल चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर 8 मई को आरोपी ने फोन कर समझौते के बहाने मिलने की बात कही। पीड़ित के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे खेत से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- मारपीट करने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज इसी दौरान बाग के पास एक कार से गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल दिखाकर उसे रोका और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने गाली-गलौज करते...