रुडकी, मार्च 14 -- रुड़की, संवाददाता। घर से निकले एक युवक पर शनिवार को आवारा अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। युवक के हाथ पर दो जगह कुत्ते ने काट लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। युवक को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। इसके अलावा कई और कुत्ते काटे के शिकार भी अस्पताल में उपचार को पहुंचे हैं। शनिवार को रुड़की निवासी 21 वर्षीय आर्यन किसी काम से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह घर से बाहरा निकला तो एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उसके हाथ को दो जगह से काट लिया। घायल अवस्था में वह सिविल अस्पताल पहुंचा। युवक को एआरवी और सीरम लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...