बलिया, फरवरी 26 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार की रहने वाली एक महिला ने युवक पर जेवर रखने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया है कि पैसे की जरुरत होने पर गहनों को गांव के ही एक व्यक्ति के यहां गिरवी रख दिया। महिला का आरोप है कि उसका पैसा लौटाकर जेवर की मांग कर रही हूं तो वह देने से इनकार कर रहा है। एसओ संजय शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.