रुद्रपुर, मार्च 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2025 की रात राहुल अपने चाचा के घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में हो रहे झगड़े में उसने बीचबचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियारों, तमंचे के बट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसके पेट और हाथ में गहरी चोटें आईं। अन्य आरोपियों ने उसे पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और...