आजमगढ़, जून 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना की पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकिया गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी राधेश्याम का बेटा सात जून की रात में घर से निकला था। दूसरे दिन सुबह गांव के सिवान में घायलावस्था मिला था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की विवेचना के दौरान हर्ष सिंह निवासी लारपुर गौहर थाना पवई, ओम सिंह निवासी अर्गूपुर कला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, सक्षम सिंह निवासी छबवा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को क्षेत्र के बागबहार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...