युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर लगे 14 टांके
बांदा, जून 10 -- बांदा, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरा गांव में बुकिंग लेने गए एक युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित घायल युवक ने चार लोगों पर रंगदारी मांगने और हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हथौड़ा निवासी रूबी ने बताया कि वह 8 जून की शाम अपनी कार से छनेहरा गांव बुकिंग लेने गया था। इसी दौरान गांव में पहुंचते ही कलाम अहमद, जमाल अहमद, इकबाल अहमद और नरगिस बानो ने उसे रास्ते में ही रोककर गाली-गलौज करने लगे। इसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गाड़ी से घसीट लिया और सरिया, कुल्हाड़ी व डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद उसे मरा समझकर आरोपी मौके से भाग निकले।वहां से गुजर रहे एक युवक ने परिजनों को सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.