मेरठ, मई 4 -- मवाना थाना क्षेत्र के प्रीत नगर स्थित तिहाई मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत की। फूलराज और उसके परिवार के लोगों ने 30 अप्रैल को पीड़ित के घर में घुसकर उसके बेटे विपिन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विपिन को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मारपीट की घटना पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का आरोप है की सीसीटीवी सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस ने बमुश्किल मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- पुलिस पर लगाया हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप इसमें भी पुलिस द्वारा हल्की धारा लगा दी गई। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करते हुए कारवाई की मांग की। यह भी पढ़ें...