हापुड़, मार्च 27 -- क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद में दान देने के लिए गए किशोर के साथ चार युवकों ने चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोर के घर में घुस गए और उसके परिवार के लोगों से मारपीट की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने मां बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा मस्जिद में दान के रुपये देने के लिए गया था। वहां रास्ते में गांव निवासी चार युवकों ने उसके बेटे को रोक कर मुर्गी चोरी करने का आरोप लगाया। बेटे ने मना किया तो आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। इस दौरान बेटा वहां से भाग कर अपने घर आया तो आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ घर में घुस गए और उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.