उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र भेजा। आरोप है कि उसके बेटे पर एक निकाय अध्यक्ष के पति ने जानलेवा हमला किया। पीड़िता तारावती के मुताबिक, बेटा आकाश पूर्व में नगर निकाय चुनाव में सक्रिय था। चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसके साथ विवाद किया। आरोप है कि विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पहले भी बेटे के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसमें गंभीर चोटें आई थीं। बताया कि 26 फरवरी शाम आकाश अपने भाई के साथ किसी निजी कार्य से जा रहा था। रास्ते में कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की नीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.