युवक पर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- कुंडा, संवाददाता। युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। 5 जून की भोर में करीब चार बजे घर से शौच को निकला। शौच के दौरान कुछ लोग पहुंचे और लाठी, हॉकी-डंडे से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। आरोप है कि हमला करने वाले लोगों का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने हमला किया है। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.