जौनपुर, मार्च 21 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में तेरहवीं के भोज से लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डड़वा गांव निवासी राजेश यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र आदर्श 19 मार्च को देवरिया गांव में तेरहवीं का भोज खाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के रास्ते में पहले से खड़े बीर बहादुर यादव और तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि नाम-पता पूछने के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल के अनुसार मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...