युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
मुजफ्फर नगर, मई 29 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के जमुना बिहार निवासी अरूण कुमार पुत्र उपेन्द्र कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार देर रात घर से किसी काम के लिए बाहर गया था। इसी दौरान रास्ते में जीटी रोड पर तीन चार युवक मिले और उन्होंने गाली-गलौच कर मारपीट की। विरोध करने पर उन हमलावरों ने धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद सभी हमलावर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में घायल हुए युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्प्ताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली में हमलावरों के विरूद्व तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.