लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बांयी आंख में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बताते हैं कि चीनी मिल में रह रहे राकेश शुक्ला और लाम्बा नगर निवासी अशोक दीक्षित नामक दो युवक बाइक से पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर युवकों ने मारपीट करते हुए आंख पर गंभीर प्रहार किया, जिससे उसकी दृष्टि पर खतरा उत्पन्न हो गया। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.