बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता नशे में गाली गालौजी का विरोध करने पर युवक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराा दी गई है।तिंदवारी कस्बे के श्रीनगर निवासी 18वर्षीय कपिल पुत्र ज्ञानचंद्र घर के बाहर खड़ा था। तभी नशे में पड़ोसी युवक उसे गाली गलौज करने लगा। कपिल ने इसका विरोध किया इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों में लपटा झपटी हो गई। युवक ने कपिल के पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...