बक्सर, मई 24 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बड़ा बाजार के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। उसका मोबाइल और पैसा छीन लिया गया। इस मामले में उसने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सोहनीपट्टी निवासी गोविंदा ठाकुर के मुताबिक वह बड़ा बाजार जा रहा था। इसी बीच खलासी मुहल्ला निवासी आशीष वर्मा और उसके साथ रहे पांच लोगों ने उसे घेर लिया। सभी ई-रिक्शा में बैठे हुए थे और उसे भी जबर्दस्ती उसी में बिठाने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसकी जेब से छह हजार रुपये और उसका मोबाइल व गले से सोने का लॉकेट छीन लिया गया। उस पर चाकू से भी हमला किया गया। गोविंदा ने आशीष और उसके साथियों के खिलाफ टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया है। (बक्सर से पंकज भारद्वाज)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...